MS Dhoni Net Worth, age, wife, Biography

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। धोनी ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वो आज भी फैंस के बीच उतने ही चर्चा में रहते हैं जितने अपने भारत के लिए खेलते वक्त थे।

सबसे हैरानी की बात है कि 15 अगस्त 2020 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी MS Dhoni Net Worth में इतनी कमी नहीं आई है। धोनी की सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल से होती है। वो अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने हुए है। इसके अलावा वो कई अन्य विज्ञापन में नजर आते है तथा धोनी एक क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक बिजनेस मैन भी है।

MS Dhoni Biography

महेंद्र सिंह धोनी भारत के एक सफल क्रिकेटर हैं। वे भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर भी हैं। वे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे चुके हैं। उन्हे खेल जगत के कई बड़े पुरुस्कार जैसे पद्म भूषण, पद्म श्री और मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।

एमएस धोनी ऐसे व्यक्तियों में आते हैं जो भारत के आज तक के सबसे सफल एक दिवसीय कप्तान रहे हैं। एमएस धोनी के प्रसंशक दुनिया भर में है। उन्हे बेहद पसंद किया जाता है। प्रशंसक उन्हें माही भाई कहकर भी बुलाते है।

Full Name Mahendra Singh Dhoni
Age41 years old
Birth Date 7 July 1981
Birth PlaceRanchi
SpouseSakshi Dhoni m. 2010
Hight1.75 m
Estimated Net Worth1030 Crore INR
Estimated Annual Income50 Crore

Mahendra Singh Dhoni Birth and Education

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में झारखंड के रांची में हुआ था। उनके पिता जी केंद्र सरकार के स्वामित्व में आने वाली एक कंपनी में काम करते थे। इसके वजह से उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ था।

धोनी को सचिन तेंदुलकर पसंद है। एम एस धोनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डी ए वी जवाहर विद्यालय मंदिर श्यामली से पूरी की थी। उनके स्कूल को अब जे वी एम श्यामली रांची के नाम से जाना जाता है।

धोनी को शुरू से ही फुटबाल और बैडमिंटन खेलना अच्छा लगता था। वे अपने स्कूल के दौरानफुटबॉल टीम के गोलकीपर भी रह चुके हैं। धोनी को क्रिकेट खेलने के लिए उनके कोच ने सलाह दी थी। उनके कोच ने ही उन्हें लोकल क्रिकेट क्लब में भेजा था।

वहां पर उन्होंने सबकी प्रभाभित कर दिया था और कुछ समय बाद वे विकेटकीपर बन गए थे। जब उन्होंने दसवीं कक्षा पार कर ली उसके बाद धोनी ने क्रिकेट और अच्छे से केवल और वे काफी अच्छे क्रिकेटर बन गए थे।

Mahendra Singh Dhoni Family

महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह है और उनकी माता का नाम देवकी देवी है। एमएस धोनी के पिता केंद्र सरकार की ही एक कंपनी में काम करते थे और धोनी की मां एक गृहणी हैं। धोनी के भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है और वे समाजवादी पार्टी में हैं।

धोनी के भाई राजनीति में हैं। धोनी की बहन एक अध्यापिका हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी सिंह रावत है और उन दोनो की एक बेटी है जिसका नाम जीवा धोनी हैं।

Mahendra Singh Dhoni – Priyanka Jha Love Story

महेंद्र सिंह धोनी की एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं जिनका नाम प्रियंका झा था। इनके बारे में किसी को भी नही पता था। लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म आई तो लोगो को इनके बारे में पता चला। महेंद्र सिंह धोनी की यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी।

इनके बाद साक्षी सिंह रावत एमएस धोनी की जिंदगी में 2007 में आई।

Mahendra Singh Dhoni Wife and Daughter

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह रावत ने अपना प्रेम विवाह 4 जुलाई 2010 को किया था। धोनी और साक्षी एक दूसरे को स्कूल से जानते थे। जब धोनी और साक्षी स्कूल में पढ़ते थे तब साक्षी के पिता को देहरादून शिफ्ट होना पड़ा था। इस वजह से साक्षी देहरादून चली गई थी। साक्षी और धोनी की फिर मुलाकात कोलकाता में हुई थी।

टीम इंडिया क्रिकेट खेलने कोलकाता गई हुई थी। जिस होटल में टीम इंडिया ठहरी हुई थी उस होटल में साक्षी सिंह रावत एक इंटर्न के तौर पर काम करती थी। यह मुलाकात उन दोनों की ऐसी हुई कि लगातार उनका मिलना होता रहा। बाद में दोनो अच्छे दोस्त से पति पत्नी बन गए।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह रावत (साक्षी धोनी) की एक बेटी है जिसका नाम जीवा धोनी है। जीवा सिंह धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। जब जीवा का जन्म हुआ तब धोनी साक्षी के पास नही थे। उस समय महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2015 की तैयारी में लगे हुए थे। यह वर्ल्ड कप वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला जाना था।

Yuvraj Singh Net Worth

Mahendra Singh Dhoni Cricket Career

महेंद्र सिंह धोनी एक आक्रामक बल्लेबाज है। वो भारतीय टीम के विकेटकीपर भी थे।

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती उन विकेटकीपर में होती है जिन्होंने जूनियर लेवल के क्रिकेट मैच से लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विकेटकीपिंग की है।

महेंद्र सिंह धोनी काफी जिम्मेदार परियां खेलते हैं। 2003 में महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम में चुना गया था। इस सीरीज में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

महेंद्र सिंह धोनी को एक अच्छे व्यक्तित्व और लंबे बालों के खिलाड़ी के नाम से जाना जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला रणजी मैच 1999 में खेला था। यह मैच बिहार की तरफ से असम राज्य के विरुद्ध हुआ था। इस मैच में धोनी ने दूसरी पारी में बिना आउट हुए 68 रन बनाए थे।

रणजी ट्रॉफी के सत्र के दौरान कुल 5 मैच हुए थे जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 283 रन बनाए थे।

धोनी ने अपना प्रदर्शन तो अच्छा किया लेकिन इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने उनका सिलेक्शन नही किया था।

जब धोनी का सिलेक्शन नही हुआ था तो उन्होंने रेलवे विभाग में टिकट कलेक्टर के रूप में नौकरी करना शुरू कर दी थी।

सन् 2001 में महेंद्र सिंह धोनी का चयन दिलीप ट्रॉफी में हुआ था। लेकिन संसाधनों के अभाव से धोनी को जानकारी नहीं मिल पाई इसलिए वे इस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

2003 में जब उन्हें बंगाल के पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार ने देखा तो उन्हे धोनी का खेल पसंद आया और उन्होंने इनके बारे में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी को अवगत कराया था और इसके बाद धोनी का चयन बिहार की अंडर 19 टीम में हो गया था।

Mahendra Singh Dhoni ODI Career

महेंद्र सिंह धोनी का सिलेक्शन टीम इंडिया में हो चुका था। उन्हे 2004 में भारतीय टीम की और से खेलने का मौका मिला।

धोनी का पहला वन डे मैच बांग्लादेश के खिलाफ था। इस मैच में वो काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

इसके बाद भारत बनाम पाकिस्तान मैच जब हुआ तो धोनी का प्रदर्शन काफी सराहनीय था। उन्होंने उस मैच में 148 रन बनाए थे।

धोनी ने अब तक 341 वन डे मैच खेले हैं जिसमे 11231 रन बनाए हैं।

ओडीआई मैच में धोनी का सर्वोत्तम स्कोर 183 रहा है। यह डाटा 10 मार्च 2019 तक का है।

Dhoni Test Match Career

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला टेस्ट मैच 2005 में खेला था। यह मैच श्रीलंका के विरुद्ध था और उन्होंने 30 रन बनाए थे।

2006 में उन्होंने अपनी पहली सेंचुरी बनाई। यह मैच पाकिस्तान से चल रहा था। उन्होंने यह शतक 93 गेंदों में बनाया था।

धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं और उनमें 4876 रन बनाए हैं। उनका औसत बल्लेबाजी 38.09 पर है। इसमें उन्होंने 544 चौके और 78 छक्के लगाए हैं।

धोनी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2014 में खेला था। यह टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध था। उन्होंने इस मैच में 35 रन बनाए थे और टेस्ट मैच से सन्यास लेने की घोषणा की थी।

Virat Kohli Net Worth

Mahendra Singh Dhoni T20 Career

धोनी ने अपना पहला T20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में खेला था। इस मैच में धोनी एक भी रन नही बना पाए थे पर उन्होंने एक कैच पकड़ लिया था और एक रन आउट भी कर दिया था। भारत यह मैच 6 विकेट से जीत गया था।

उन्होंने 98 मैच में 1617 रन बनाए हैं। उनका औसत बल्लेबाजी स्कोर 37.60 है।

धोनी ने अपना last मैच 27 फरवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

Mahendra Singh Dhoni Captain

महेंद्र सिंह धोनी से पहले राहुल द्रविड़ कप्तान थे। राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद चेहरा महेंद्र सिंह धोनी ही थे।

धोनी को 2007 में भारत की क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्हे यह कप्तानी T 20 के लिए दी गई थी।कुछ समय बाद धोनी को सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी गई थी।

धोनी के कप्तानी में भारत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 2009 में प्रथम स्थान मिला था।

धोनी के नेतृत्व में ही 2011 के वर्ल्ड कप में जीत मिली थी और 2015 में हुए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

Mahendra Singh Dhoni IPL Career

जब आईपीएल का पहला सीजन हुआ तो महेंद्र सिंह धोनी को 10 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 4 सीजन जीते हैं।

सीएसके को जब 2 साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया गया तब धोनी को राइजिंग पुणे सुपर जियांट ने 12 करोड़ रुपए में खरीदा था।

धोनी अभी सिर्फ आईपीएल खेलते नजर आते हैं। माना जाता है 2023 का आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है।

Mahendra Singh Dhoni Salary

धोनी की सालाना सैलरी का एक बड़ा हिस्सा उनके ब्रांड एंडोर्समेंट और आईपीएल पर निर्भर करता है। अपने आईपीएल अनुबंध के अलावा, धोनी के कई ब्रांड लीग में उनकी उच्च लोकप्रियता के कारण आईपीएल के दौरान सक्रिय हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि सीएसके के कप्तान एक विज्ञापन के लिए प्रति दिन लगभग 4-6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। 2020 में, यह अनुमान लगाया गया था कि उन्होंने आईपीएल के दौरान लगभग 120-150 करोड़ रुपये की कमाई की। उनका औसत वार्षिक वेतन INR 50 करोड़ से अधिक है।

Mahendra Singh Dhoni Net Worth in Hindi

IPL में सबसे सफल कप्तान, जिसे captain cool के नाम से भी जाना जाता है, MS dhoni Net Worth 2023 तक $125 मिलियन (1030 करोड़ रुपये) है। million USD जो भारतीय मुद्रा में 1030 करोड़ रुपये है, और वह भी बहुत कम वर्षों में उसके द्वारा हासिल किया गया है। यह देखा गया है कि धोनी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने निवल मूल्य में 32% की वृद्धि हासिल की है।

Mahendra Singh Dhoni House

रांची में धोनी का घर सात एकड़ की विशाल संपत्ति है। काले पत्थर के काम और छत की टाइलों के साथ एक प्राचीन सफेद, फार्महाउस को परिवार की पसंद के अनुरूप बनाया गया है और यह एक ही बार में भव्य और घरेलू है।

कैलाशपति के रूप में नामित, धोनी फार्महाउस , शानदार भूनिर्माण और आश्चर्यजनक आंतरिक सज्जा के साथ एक अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई संपत्ति है और एमएस धोनी के घर की कीमत लगभग 6 करोड़ होने का अनुमान है।

Mahendra Singh Dhoni FaQ

महेंद्र सिंह धोनी पहले क्या करते थे?

महेंद्र सिंह धोनी पहले रेलवे में टिकट कलेक्टर थे।

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र कितनी है ?

41 साल

साक्षी धोनी की उम्र कितनी है?

33 साल

महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता का नाम क्या है ?

पान सिंह और देवकी देवी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *